CBSE Xth HINDI B SQP 2020 SOLUTIONS


CBSE Xth HINDI B SQP 2020 SOLUTIONS

यहाँ सीबीएसई 10 वीं हिन्दी-B सैंपल प्रश्न पत्र 2020 के व्याकरण से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया जा रहा हैं।

(13) कंप्यूटर लैब में हिन्दी में काम करने की सुविधा के लिए 'हिन्दी फॉन्ट' की व्यवस्था करवाने का आग्रह करते हुए प्राचार्य/प्राचार्या को 80-100 शब्दों में आवेदन पत्र लिखिए।

सेवा में,
प्रधानचार्य महोदय,
नवोदय विद्यायल,
दरभंगा, बिहार.

दिनांक:10.03.2020

विषय:- कंप्यूटर लैब में हिंदी कार्य करने हेतु 'हिंदी फॉन्ट' की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अनुरोध पत्र।

आदरणीय महोदय,
अपार खुशी के साथ विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करने हेतु आपका धन्यवाद अर्पित करता हूँ। आपके इस कदम से हम डिजिटल युग के अनुसार अपने आप को उत्कृष्ट बना पाएँगे। कंप्यूटर लैब में हिंदी के कार्य फिलहाल हिंदी फॉन्ट के उपलब्ध नहीं रहने के कारण सम्पर्ण करना संभव नहीं है। आधुनिक युग में जनमानस तक अपनी पहुँच स्थापित करने हेतु हम अंतरराष्ट्रीय भाषा के साथ ही हिंदी भाषा में भी कार्य करने का हुनर सीखना चाहते है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि कंप्यूटर लैब में 'हिंदी फॉन्ट' की व्यवस्था अविलंब सुनिश्चित करने हेतु उचित आदेश पारित करें और हमें कृतार्थ करें।

आपका विश्वासी
राम कुमार
कक्षा दसवीं (बी)

समाज में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक करने का आग्रह करते हुए किसी दैनिक अख़बार के संपादक को 80-100 शब्दों में पत्र लिखिए।

220, रामनगर,
उत्तराखण्ड।
दिनांक - 10 जनवरी 2020

सेवा में,
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक हिंदुस्तान,
उत्तराखण्ड।

विषय- समाज में बढ़ते हुए अपराधों की समस्या के समाधान हेतु पत्र।

महोदय,
मैं आपके लोकप्रिय समाचार पत्र के माध्यम से अपने समाज में व्याप्त अपराध सरकार के अधिकारियों का ध्यान में बढ़ती हुई अपराध वृत्ति की ओर दिलाना चाहती हूं। आशा है कि आप मेरे पत्र को अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित करेंगे।

अत्यंत खेद के साथ मुझे लिखना पड़ रहा है कि समाज में आजकल गुंडागर्दी ,हत्याएं ,लूटपाट, बलात्कार जैसी आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही हैं। आए दिन घरों के ताले तोड़कर चोर घरों में घुसकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लुटेरों की हिम्मत भी इतनी इतना बढ़ गयी है कि राह चलती महिलाओं के गले से चेन खींचने की घटनाएं भी आम बात हो गई है। बढ़ते अपराधों से महिलाएं डर के कारण घर से अकेले आने जाने का भी साहस नहीं जुटा पाती हैं। पुलिस की गश्त करने वाली वैन सड़क पर दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती। सिपाही गश्त पर नहीं आते। इस वजह से अपराधियों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

अतः आपसे अनुरोध है कि इन अपराधों की रोकथाम के लिए जल्द-से-जल्द कार्यवाही करें, जिससे अपराधियों के मन में कानून के प्रति भय उत्पन्न हो और वे अपराध करने से पहले दस बार सोचें। अपराधियों पर नियंत्रण रखा जाना अत्यंत आवश्यक है।
धन्यवाद।

भवदीय
विष्णु पाठक

(14) आप अपने विद्यालय में साहित्य-क्लब 'शब्द-शिल्पी' के सचिव हैं। शनिवार को आगामी साहित्यिक गतिविधियों पर चर्चा हेतु बैठक बुलाई गई हैं, जिसकी सूचना 40-50 शब्दों में तैयार कीजिए।

*केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली*
*सूचना*

साहित्य - क्लब 'शब्द-शिल्पी' से जुड़े सभी विद्यार्थियों को आगामी साहित्यिक गतिविधियों पर चर्चा करने हेतु दिनांक 10.02.2020 को विद्यालय के विज्ञान भवन में दिन के दस बजे उपस्थित रहने का अनुरोध किया जाता है।

क्लब के आदरणीय सदस्यो से अनुरोध है कि आगामी साहित्यिक कार्यक्रमों को देखते हुए अपने बहुमूल्य सुझावों के साथ उपरोक्तवर्णित स्थान पर ससमय उपस्थित होने का कष्ट करें।इस बैठक के माध्यम से हम आगामी साहित्यिक कार्यक्रमों में जीत दर्ज कर अपने क्लब के नाम रोशन कर सकते हैं।

धन्यवाद

राजाराम त्यागी
सचिव
साहित्य - क्लब 'शब्द-शिल्पी'
केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली

नेहरू युवा क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होने के लिए युवाओं के साथ होने वाली बैठक की जानकारी देते हुए, अध्यक्ष की ओर से 40-50 शब्दों में सूचना लिखिए।

*नेहरू युवा क्लब,दिल्ली*
दिनांक: 10.02.2020
*मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन*

नेहरू युवा क्लब के तत्वाधान में युवाओं को मतदान हेतु जागरूक बनाने के लिए टाउन हॉल में संध्या पाँच बजे से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन में युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने हेतु आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाया जाएगा। मतदान का महत्व और इसमें युवाओं की सहभागिता पर उपस्थित वक्ता अपना मत रखेंगे। चुनाव आयोग के वेबसाइट और ऐप्पस के माध्यम से भी मतदाता आवश्यक जानकारी कैसे हासिल कर सकते है बताया जाएगा। कृपया भारी संख्या में उपस्थित होकर जागरूक बने और लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें।

निवेदक
राम सिंघल
अध्यक्ष
नेहरू युवा क्लब, दिल्ली.

(15) बीमार और डॉक्टर के बीच होने वाली बातचीत को लगभग 50-60 शब्दों में संवाद शैली में लिखिए।

बीमार और डॉक्टर के बीच संवाद

बीमार- (औषधालय में प्रवेश करते हुए) डॉक्टर, नमस्कार!

डॉक्टर- नमस्कार! आइए, पधारिए! कहिए, क्या हाल है ?

बीमार- पहले से बहुत अच्छा हूँ। बुखार उतर गया है, केवल खाँसी रह गयी है।

डॉक्टर- घबराइए नहीं। खाँसी भी दूर हो जायेगी। आज दूसरी दवा देता हूँ। आप जल्द अच्छे हो जायेंगे।

बीमार- आप ठीक कहते हैं। शरीर दुबला हो गया है। चला भी नहीं जाता और बिछावन पर पड़े-पड़े तंग आ गया हूँ।

डॉक्टर- चिंता की कोई बात नहीं। सुख-दुःख तो लगे ही रहते हैं। कुछ दिन और आराम कीजिए। सब ठीक हो जायेगा।

बीमार- कृपया खाने को बतायें। अब तो थोड़ी-थोड़ी भूख भी लगती है।

डॉक्टर- फल खूब खाइए। जरा खट्टे फलों से परहेज रखिए, इनसे खाँसी बढ़ जाती है। दूध, खिचड़ी और मूँग की दाल आप खा सकते हैं।

बीमार- बहुत अच्छा! आजकल गर्मी का मौसम है; प्यास बहुत लगती है। क्या शरबत पी सकता हूँ ?

डॉक्टर- शरबत के स्थान पर दूध अच्छा रहेगा। पानी भी आपको अधिक पीना चाहिए।

बीमार- अच्छा, धन्यवाद! कल फिर आऊँगा।

डॉक्टर- अच्छा, नमस्कार।

बढ़ती सड़क दुर्घनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पिता और पुत्र/पुत्री के बीच होने वाली बातचीत को लगभग 50-60 शब्दों में संवाद शैली में लिखिए।

पिता और पुत्र के बीच संवाद

पिता- पुत्र! तुम मोटरसाइकिल बहुत तेज चलाते हो। कॉलेज जाते समय तुम्हें मोटरसाईकिल चलाता हुआ देखकर मुझे डर लगता है।

पुत्र- अरे पापा ! इसमें डरने की क्या बात है ?

पिता- लगता है आजकल तुम समाचार नहीं देखते या सुनते हो। तुम्हें पता है सुबह के समय ही अधिक दुर्घटनाएँ होती हैं।

पुत्र- हाँ मैंने सुना था।

पापा- तेज गति से वाहन चलाने और यातायात के नियमों का पालन न करने के कारण अधिक दुर्घटनाएँ होती है।

पुत्र- हाँ पापा आप ठीक कहते हो। मुझे भी इस बारे में सतर्क रहना चाहिए।

पिता- आगे से इस बात का जरूर ध्यान रखना कि सड़क पर कभी भी तेज मोटरसाईकिल मत चलाना।

पुत्र- ठीक है पापा!

(16)आपके इलाके में एक पुस्तकालय की स्थापना हुई हैं। इस बात को जनसामान्य तक पहुँचाने के लिए 25-50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

*अमृत पुस्तकालय*
*ना भूलो तुम पुस्तकालय जाना यह है ज्ञान का खजाना*

◆पुस्तकों का खजाना अंग्रेज़ी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में उपलब्ध।

◆ उपलब्ध पुस्तकों की सूची:-

  • धार्मिक पुस्तकें।
  • प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तकें।
  • विज्ञान के खोज और अविष्कार पर पुस्तकें।
  • प्रेरक पुस्तकें।
  • योग पर पुस्तकें।
  • स्वास्थ्य विज्ञान पर पुस्तकें।
  • हर आयु वर्ग के रुचि के हिसाब से पुस्तकें।
  • स्थान:- टाउन हॉल ,दरभंगा, बिहार
    वेबसाइट:www.amritlibrary.in
    मेम्बरशिप के लिए वेबसाइट में दिए नंबर पर अविलंब सम्पर्क करें।

    आपके संसदीय क्षेत्र में प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में स्वास्थ्य-शिविर का आयोजन होने जा रहा हैं। इसे जनता तक पहुँचाने के लिए 25-50 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

    *निशुल्क स्वास्थ्य शिविर*

    दिनांक:-10.02.2020 से 12.02.2020 तक तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    समय:- दिन के 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक।

    स्थान:- राज मैदान, दरभंगा।

    शिविर का आयोजन माननीय सांसद के द्वारा

    शिविर में देश के जाने माने डॉक्टरों की टीम मरीजों का ईलाज करेगी।

    शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर देश के प्रसिद्ध डॉक्टरों से मुफ्त में इलाज करवाएं। शिविर में दवाई भी मुफ्त में वितरित किया जाएगा।
    स्वास्थ्य से अनमोल कुछ भी नहीं।